शर्मनाक: पहले देह व्यापर में धकेली गई 9 साल की मासूम, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया गया Viral.. देखें मामला

सोशल मीडिया आज जहां आवाज़ उठाने का माध्यम बन चुका है, वहीं कुछ लोग इसका घिनौना इस्तेमाल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 9 साल की एक बच्ची को पहले देह व्यापार के दलदल में धकेला गया और फिर उसे ही सोशल मीडिया पर बदनाम किया गया। बच्ची की पीड़ा को सुनने की बजाय उसका वीडियो सार्वजनिक किया गया, जिसमें उसकी पहचान भी नहीं छुपाई गई।
बचने के लिए वीडियो बनाया
बच्ची ने अपनी आपबीती एक वीडियो के ज़रिए दुनिया को बताने की कोशिश की, ताकि वह खुद को बचा सके। लेकिन यह वीडियो ही उसकी पहचान उजागर करने का ज़रिया बन गया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें उसकी पहचान को छिपाने की कोई कोशिश नहीं की गई।
थाना सदर में हुआ केस दर्ज
इस शर्मनाक हरकत के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना सदर में तैनात एसआई शक्ति राठी की तहरीर पर श्रीकांत उपाध्याय नामक एक्स यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 72 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के तहत पहचान उजागर करना कानूनन अपराध है। इन्हीं धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
देह व्यापार मामले में पहले से दर्ज है केस, चार आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी सिटी सोनम कुमार के अनुसार, बच्ची से देह व्यापार कराने के मामले में पहले से केस दर्ज है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जयपुर निवासी महेंद्र ने इस बच्ची को आगरा के एक दंपती को बेच दिया था। जानकारी के मुताबिक, महेंद्र फिलहाल जेल में है। पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों की भी पहचान की है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले भी वायरल हुआ था धर्मस्थल में दुष्कर्म का वीडियो
इससे पहले भी आगरा के जगदीशपुरा स्थित एक धर्मस्थल में बच्ची के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ था। अदालत के सख्त रुख के बाद पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और करीब 40 लोगों की पहचान की थी।
साइबर विशेषज्ञों की चेतावनी
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ विक्रम सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो को शेयर करना कानूनन अपराध है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को आगे भेजने से बचें,