पहले बनाई मैगी.. AC में बैठकर मज़े से खाई फिर किया लॉकर सफाचट, जानिए UP के अतरंगी चोरों की कहानी, हुई Viral

लखनऊ के इंदिरा नगर सी ब्लॉक में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ इलाके के लोगों को बल्कि पुलिस को भी चौंका दिया है। एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर में घुसे चोरों ने पहले पूरे घर का मुआयना किया, फिर एसी चालू कर आराम से बैठ गए। कुछ देर बाद उन्होंने किचन में जाकर मैगी बनाई और दो प्लेटों में डालकर एसी वाले कमरे में आकर बैठकर खाई।

रसोई में मिले सबूतों ने चौंकाया पुलिस को

जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें किचन में अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। गैस स्टोव पर अभी भी कड़ाही रखी थी, जिसमें मैगी के अवशेष थे। पास में माचिस, लाइटर और आधा खुला मैगी नूडल्स का पैकेट भी रखा था। इससे स्पष्ट था कि चोरों ने पूरे इत्मीनान से खाना बनाया और खाया। पुलिस के अनुसार, चोरों को किसी जल्दबाजी की चिंता नहीं थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे पहले से घर की गतिविधियों और समय का अनुमान लगाकर आए थे।

घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों में सनसनी फैला दी है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर चोर जल्दबाजी में काम को अंजाम देते हैं, लेकिन यहां मामला पूरी तरह उल्टा था। चोरों ने पहले आराम किया, खाना खाया और फिर चोरी की।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। इंदिरा नगर क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।

स्थानीय लोग डरे-सहमे, सुरक्षा को लेकर चिंता

घटना के बाद क्षेत्र के निवासी डरे हुए हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चोर इतनी आसानी से घर में घुसकर खाना बना सकते हैं और आराम से चोरी कर सकते हैं, तो यह कानून व्यवस्था की गंभीर चूक है।

Related Articles

Back to top button