बड़ी खबर: सोनिया गाँधी की तबियत अचानक बिगड़ी, शिमला के अस्पताल में भर्ती.. सांस लेने में तकलीफ और..

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और विभिन्न जांचें की जा रही हैं।

शिमला प्रवास के दौरान बिगड़ी तबीयत

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला के छराबड़ा स्थित फार्महाउस में विश्राम के लिए पहुंची थीं। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें IGMC अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रही जांच

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी की एमआरआई सहित अन्य आवश्यक जांचें की जा रही हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दौरा रद्द कर अस्पताल का रुख किया

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना जिला का दौरा रद्द कर दिया और शिमला लौट आए।

पूर्व में भी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना

78 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों में कई बार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुकी हैं। 2022 में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और वायरल संक्रमण के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, उन्हें कोरोना संक्रमण के बाद भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

अब तक कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Related Articles

Back to top button