BJP से जुड़े नेता का एक्सप्रेसवे वाला वीडियो, महिला की हुई पहचान.. सरकारी टीचर ? होने वाली है गिरफ्तारी

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक अश्लील वीडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। वीडियो में कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ एक महिला के साथ खुलेआम आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। इस शर्मनाक कृत्य के बाद अब पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला की तलाश तेज़ कर दी गई है।
13 मई को हुई घटना, 22 मई को वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो 13 मई को एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, लेकिन यह वायरल 22 मई को हुआ। इस देरी के पीछे ब्लैकमेलिंग की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि वीडियो को नष्ट करने के लिए रुपये मांगे गए थे और मांग पूरी न होने पर वीडियो को सार्वजनिक कर दिया गया।
भाजपा नेता के साथ दिखी महिला की पहचान हुई
पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला की पहचान हो चुकी है। भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि महिला मनोहरलाल की पुरानी दोस्त है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे भी हिरासत में लेने का दावा कर रही हैं।
महिला सरकारी स्कूल की शिक्षिका
कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि वीडियो में नजर आ रही महिला एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है, जो अपने तबादले को लेकर भाजपा नेता के संपर्क में आई थी। उनका आरोप है कि महिला पर तबादले का डर या राजनीतिक दबाव डाला गया हो सकता है, इसलिए मामला केवल अनैतिक कृत्य का नहीं, बल्कि यौन शोषण या बलात्कार की जांच का भी हो सकता है। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
NHAI के तीन कर्मचारी निलंबित
वीडियो वायरल होने के पीछे जिन सीसीटीवी कर्मचारियों का नाम सामने आया है, उन्हें NHAI ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने वीडियो डिलीट करने के बदले पैसे मांगे थे। पुलिस इन कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
13 मई को मनोहरलाल धाकड़ और महिला एक्सप्रेसवे पर स्थित कार से उतरते हैं। महिला ने कपड़े नहीं पहने होते और इसके बाद दोनों सार्वजनिक स्थान पर शारीरिक संबंध बनाते हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया, जिससे भाजपा और प्रशासन की छवि पर सवाल उठने लगे।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की रणनीति
रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर भानपुरा पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ और महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ब्लैकमेलिंग और वीडियो लीक के एंगल से भी जांच जारी है।