CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, नहीं होगा कोई भी टॉपर.. जानिए क्यों लिया गया फैसला ?

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 88.39% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 0.41% अधिक है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और अन्य पोर्टल्स पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 17.88 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध है रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

इसके अलावा छात्र DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

लड़कियों ने मारी बाज़ी, लड़कों से 5.94% आगे

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% रहा, जो कि लड़कों से 5.94% अधिक है। CBSE हर साल की तरह इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता और किसी छात्र को “टॉपर” घोषित नहीं किया जाता है।

सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर

रिजल्ट के मुताबिक, सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 90.48% रहा है, जबकि निजी स्कूलों (इंडिपेंडेंट) का रिजल्ट 87.94% रहा। विभिन्न स्कूलों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

  • जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) – 99.29%
  • केन्द्रीय विद्यालय (KV) – 99.05%
  • स्टेट गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड स्कूल्स (STSS) – 98.96%
  • गवर्नमेंट एडेड स्कूल्स – 91.57%
  • सरकारी स्कूल – 90.48%
  • इंडिपेंडेंट (प्राइवेट) – 87.94%

रिजल्ट देखने के बाद क्या करें? मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट केवल अस्थायी होती है। छात्र अपने स्कूल से ऑरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करेंगे, जो आगे की पढ़ाई और किसी भी आधिकारिक काम में मान्य होगी। स्कूल समय पर छात्रों को इसकी जानकारी दे देते हैं।

CBSE का निर्देश: टॉपर घोषित न करें

CBSE ने सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को यह निर्देश दिया है कि किसी भी छात्र को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न किया जाए। इससे छात्रों में अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button