Himachal: मुख्यमंत्री ने भूस्खलन होने का दोषी बिहारी मज़दूरों को ठराया
अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सीएम ने कहा था कि निर्माण कार्यों के लिए दूसरे राज्य से लोग आते हैं।सीएम ने कहा कि प्रवासी आर्किटेक्ट्स आते हैं, जिन्हे मैं बिहारी आर्किटेक्ट्स कहता हूं। इन्हीं कारणों से हिमाचल में आपदा का कहर बरप रहा है। और अब मुख्यमंत्री अपने बयान से पीछे हट रहे है|

अंग्रेजी अख़बार में हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बयान दिया, जो बहुत वायरल हो रहा है | इस बयान में उन्होंने कहा की भूस्खलन होने का कारण बिहारी आर्किटेक्ट्स है| अब इसी बयान से मुख्यमंत्री पीछे हट रहे है, उनका दावा है मैंने नहीं बोला है|
सीएम ने कहा कि मुझे इस बात के बारे में जानकारी ही नहीं, मैंने ऐसा कहा ही नहीं है। वे तो हमारे भाई जैसे हैं। उन्होंने कहा कि यहां बिहार के लोग भी फंसे हुए थे। मैंने उन्हें कल हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू कराया है। प्रदेश में बिहार के करीब 200 लोग अभी भी यहां फंसे हुए हैं। सीएम ने कहा कि वे तो एक मजदूर हैं और वह मेहनत करते हैं, उनकी क्या गलती। यह गलती हमारे यहां के स्ट्रक्चरल इंजीनियर की है। वे गलत नक्शा बनाते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1692055563226710471?s=20



