सपा दफ्तर में धूमधाम से मनाया गया ‘खजांची’ का जन्मदिन

2 दिसंबर 2016 को नोटबंदी के दिन बैंक की लाइन में पैदा हुए खजांची का जन्मदिन शुक्रवार को लखनऊ के समाजवादी पार्टी ऑफिस में मनाया गया | नोटबंदी का विरोध कर रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ही इस बच्चे का नाम खजांची रखा था | इतना ही नहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजांची के मां की आर्थिक मदद भी की थी और एक घर भी दिया था | अखिलेश यादव ने इस मौके पर नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पुस्तक ‘एक मानव निर्मित त्रासदी’ का विमोचन भी किया |

बता दें कानपुर देहात में इस बालक का जन्म हुआ था | अखिलेश यादव उस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री थे | वे नोटबंदी का विरोध कर रहे थे और इसी क्रम में उन्होंने इस बच्चे का नाम खजांची रख दिया | अखिलेश यादव नोटबंदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसने के लिए हर साल 8 नवंबर को खजांची का जन्मदिन मनाते हैं | खजांची के दूसरे जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने उसे एक घर गिफ्ट किया था |

इससे पहले बसपा शासन काल में कैबिनेट मंत्री रहे कमलाकांत गौतम ने अपनी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में करवाया | उनके साथ दर्जन भर बसपा नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की | कमलाकांत गौतम ने कहा, ” मैंने बसपा छोड़ बहुजन उत्थान पार्टी बनाई थी | आज मैंने अपनी पार्टी बहुजन उत्थान पार्टी का सपा में विलय कर दिया | हम पूरी ताक़त से अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे | बहुजन समाज पार्टी से डरे हुए समाज का सपा के साथ उनका भय दूर करेंगे |

Related Articles

Back to top button