सफर में सांड मिलेंगे चल सको तो चलो.. अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं को सीएम योगी पर कसा तंज, कही ये बात  

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने सड़कों पर आवारा पशुओं को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सफर में सांड तो मिलेंगे. जो चल सको तो चलो…बड़ा कठिन है यूपी में सफर, जो चल सको तो चलो. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बुधवार को सीतापुर के दौरे पर थे. जहां उनके काफिले के सामने एक सांड आ गया. जिसे लेकर उन्होंने ट्वीट कर प्रदेश सरकार को घेरा है.

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं. सीतापुर दौरे के दौरान उन्होंने एक के बाद एक योगी सरकार पर तीखा हमला किया है.

अखिलेश यादव बोले- विस चुनाव में सपा की हुई नैतिक जीत

सीतापुर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है. जनता के सहयोग व सपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी बढ़ रही है और भाजपा की घटी है. वोट का प्रतिशत और हमारी सीटें बढ़ी हैं. उन्होंने कहा जो बुनियादी सवाल थे वह आज भी हैं. अखिलेश यादव ने कहा भाजपा को हल निकालना होगा कि महंगाई कम कैसे होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बुनियादी मुद्दों जैसे महंगाई बेरोजगारी यूपी के विकास पर जवाब देना होगा.

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1504039783416401920

अखिलेश ने कहा, ऐसा परिणाम किसी ने नहीं सोचा था, कई लोगों ने जहर खा लिया. कई लोग शर्त हार गए, लेकिन इस परिणाम ने समाजवादियों को नैतिक जीत दिलाई है भविष्य में सदन में जो भी कार्रवाई होगी उसमें समाजवादियों की भूमिका दिखाई देगी.

‘लखीमपुर फाइल्स भी चाहिए बननी

अखिलेश ने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स बन सकती है. तो लखीमपुर में जीप से कुचलने वाली घटना पर लखीमपुर फाइल्स क्यों नहीं बन सकती. उन्होंने कहा कि यहां के पड़ोसी जिले में किसानों को जीप से कुचल दिया गया था. समय आए और इस हिंसा की भी फिल्म बने.

भाजपा की प्रचंड जीत, सपा को 111 सीटों पर सफलता

गौरतलब हो कि विस चुनाव में भाजपा लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने में सफल रही है. बीजेपी ने 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, सपा को 111 सीटों पर सफलता मिली है.

Related Articles

Back to top button