मुलायम व अखिलेश यादव का भाषण सुन करहल में भीड़ हुई बेकाबू, बैरिंग तोड़ मंच तक पहुंची भीड़
अपने प्रिय नेता को देख करहल की जनता हुई पागल, करने लगी ऐसी हरकत

मैनपुरी: विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. ऐसे में गुरुवार को मैनपुरी के करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ रैली तो दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने प्रचार किया. लंबे समय बाद चुनावी रैली में नजर आए मुलायम सिंह यादव को सुनने के लिए बड़ी संख्या में सपा समर्थक उमड़े हुए थे. अपने पुराने और प्रिय नेता को सामने देखकर समर्थक जोश में होश भी खो बैठे और हुड़दंग मचाने लगे. समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के बेहद करीब आ चुके.
अपने प्रिय नेता को देख हुडदंग मचाने लगे सपा कार्यकर्ता
करहल में मुलायम सिंह यादव को सुनने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे. खुद मुलायम भी भीड़ को देखकर गदगद हो गए. उन्होंने भाषण के दौरान कई बार इस बात का जिक्र किया कि बड़ी उम्मीदों के साथ नौजवान पार्टी का साथ दे रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी. मुलायम का भाषण खत्म होने के कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ. मंच पर पहुंचते ही अखिलेश ने पिता का आशीर्वाद लिया और फिर माइक संभाल लिया. उन्होंने करहल से मुलायम के रिश्तों की याद दिलाते हुए जनता से वोट की गुजारिश की और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है.
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1494253429187018753?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1494253429187018753%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Futtar-pradesh%2Fstory-karhal-main-akhilesh-yadav-aur-mulayam-singh-yadav-ki-rally-main-samajwadi-party-ke-samarthakon-ka-hurdang-5837287.html
अखिलेश का भाषण सुन बेकाबू हुई भीड़
अखिलेश यादव का भाषण चल रहा था. सपा समर्थक बेकाबू हो गए और सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के बेहद करीब आ गए. एक दूसरे को धक्का-मुक्का देते भीड़ की स्थिति बेकाबू हो गई.कभी इधर डोलती तो कभी उधर. मंच पर और उसके नीचे मौजूद सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूटने लगे. अखिलेश के पीछे खड़े सुरक्षा अधिकारी के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलकने लगी थी. उन्होंने अखिलेश को एक पर्चा भी दिया. माना जा रहा है कि संभवत: सपा अध्यक्ष को जल्दी भाषण पूरा करने की सलाह दी गई होगी. खुद मुलायम सिंह यादव समर्थकों से इशारा करते हुए पीछे हटने की अपील करते रहे थे.



