बाहुबली धनंजय सिंह को लेकर सपा ने योगी सरकार पर किया वार, कही ये बात
बाहुबली धनंजय सिंह लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कह दी ऐसी बात

लखनऊ: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही यूपी की सबसे बड़ी पार्टियां एक-दूजे पर माफियाओं को संरक्षण देने आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में सपा ने अब बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह का एक वीडियो ट्वीट करते हुए यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है.
वहीँ समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने ट्वीट किया- ‘ये ब्राम्हण होता तो गाड़ी पलट जाती ये, मुस्लिम होता तो घर गिरा दिया जाता, ये पिछड़ी व दलित जाति से होता तो फर्जी एनकाउंटर होता, ये यादव होता तो कोतवाली में हत्या हो जाती, ये सीएम योगी की जाति का ठाकुर हैं, इसलिए बचा हुआ है.
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया वीडियो
बता दें क्रिकेट खेलते हुए धनंजय सिंह का वीडियो ट्वीट करते हुए सपा ने लिखा, ‘फर्क साफ है. सीएम योगी से जुड़े माफिया ‘खेल’ रहे क्रिकेट, 25000 के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में पुलिस की नाक के नीचे ले रहे खुले आसमान के नीचे खेल का मजा, “डबल इंजन” सरकार के बुलडोजर को नहीं मालूम इनका पता! जनता सब देख रही, बाईस में भाजपा साफ.’
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1478539244142415872?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1478539244142415872%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Felections%2Fup-assembly-elections%2Fstory%2Fformer-mp-dhananjay-singh-cricket-match-sp-video-akhilesh-yadav-samajwadi-party-tste-1386802-2022-01-05
इसी वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश ने लिखा, ‘बाबा जी अपने करीबी नालबद्ध माफ़ियाओं के टॉप टेन की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एक ‘एमबीएल’ मतलब ‘माफिया भाजपा लीग’ शुरू कर दें.’
https://twitter.com/jeetusp/status/1478580862459338754?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1478580862459338754%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Felections%2Fup-assembly-elections%2Fstory%2Fformer-mp-dhananjay-singh-cricket-match-sp-video-akhilesh-yadav-samajwadi-party-tste-1386802-2022-01-05
सपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, ‘शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वह ख़ुद हैं ही… हो गए पूरे ग्यारह.’ अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा का काम.. अपराधी सरेआम.’
जानिए कौन हैं धनंजय सिंह?
जानकारी के मुताबिक धनंजय सिंह, जौनपुर के बाहुबली नेता हैं और वह सांसद भी रह चुके हैं. 2020 में मल्हानी सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, धनंजय सिंह पर 7 मुकदमें दर्ज हैं. बीते साल लखनऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी. जिसमे धनंजय सिंह का नाम उजागर हुआ था.



