हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, भारत में 9 लोगों की हुए मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 467 हो चुकी है। वहीं 34 लोगों को इस घातक बीमारी से आजादी भी मिल चुकी है। वहीं अब खबर है कि कोरोनावायरस के चलते हिमाचल प्रदेश के टांडा के एक अस्पताल में 69 वर्षीय तिब्बती शरणार्थी की कोरोनावायरस की वजह से मृत्यु हो गई है। बता दें कि यह शरणार्थी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। जिसे हिमाचल प्रदेश के टांडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

बता दें कि 15 मार्च को तिब्बती शरणार्थी अमेरिका से भारत लौटा था। जिसमें कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव(स्वास्थ्य) आर.डी धीमान ने दी है। ऐसे में भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या कुल 9 हो चली है।
वही उत्तर प्रदेश में 10 लोगों को ठीक भी कर दिया है। राज्य सरकारें कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही हैं। वहीं केंद्र सरकार भी राज्य सरकारों को कड़े निर्देश दे रही है। पंजाब और महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद अब कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।

पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगाने की वजह ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस का फैलना है। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि लोग लॉकडाउन के नियम का सही से पालन नहीं कर रहे हैं जिसके कारण मजबूरी में कर्फ्यू लगाना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button