विश्व में कोरोना से 9.74 करोड़ अधिक लोग संक्रमित

नई दिल्ली: विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा जहां अभी तक इस महामारी से 9.74 करोड से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 20 लाख 88 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस से हालांकि निजात पाने के लिए कई देशों में कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से नौ करोड़ 74 लाख 76 हजार 740 लोग संक्रमित हुए हैं और इससे 20 लाख 88 हजार 799 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.46 करोड़ के पार हो चुकी है, जबकि करीब 4.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

भारत में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 83 हजार 708 तक पहुंच गयी है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 25 हजार 428 पहुंच गया है।

जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,032 तक पहुंच गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 86.97 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से 2.14 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36.16 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 66,810 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें-GoodNews: तेरह राज्यों में कोरोना से कोई मौत नहीं, देखे लिस्ट

ब्रिटेन में 35.53 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 94,765 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस में करीब 30.46 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 72,139 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

स्पेन एक बार फिर संक्रमितों के मामले में इटली से आगे निगल गया और यहां इस महामारी से अब तक 24.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,041 लोगों की मौत हुई है।

इटली में अब तक 24.28 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 84,202 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 24.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,640 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.08 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 50,381 लोगों की मौत हुई है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 19.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 50,187 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.43 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 46,355 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेक्सिको में कोरोना से करीब 16.88 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1,44,371 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के करीब 14.57 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 34,561 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 13.80 लाख के पार पहुंच गये हैं

और तथा 39,501 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं

तथा 57,150 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन में 12.16 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 22,521 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में इस वायरस से अब तक 10.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 39,044 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से करीब 9.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 27,203 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से 9.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,439 लोगों की मौत हुई है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 9.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,973 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,510 लोगों की मौत हुई है।

रोमानिया में कोरोना से सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,554 लोगाें की मौत हो चुकी है।

चिली में कोविड-19 से 6.85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,702 लोगों ने जान गंवाई है।

बेल्जियम में 6.84 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,620 लोगाें की मौत हो चुकी है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 6.11 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 12,977 तक पहुंच गया है।

पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां इस महामारी से 5.95 लाख से ज्यादा लोग

प्रभावित हुए हैं और 9,686 लोगों की जान जा चुकी है।

इजरायल में संक्रमितों की संख्या 5.82 लाख से अधिक हो गयी है

जबकि मृतकों की संख्या 4,245 हो गयी है। स्वीडन

भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे है

और यहां इस महामारी से करीब 5.42 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,921 लोगों की मौत हुई है।

बंगलादेश में कोरोना में 5.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,966 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,204 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलीपींस में 5.07 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,116 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से करीब पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8,971 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोरक्को में इस महामारी से 4.63 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,076 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7,288 लोगों की मौत हो गयी हैं। सऊदी

अरब में कोरोना से 3.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6,342 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,526, बोलीविया में 9764, मिस्र में 8,801, ग्वाटेमाला में 5,389 तथा चीन में

4801 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button