महाराष्ट्र , केरल में कोरोना के 70 प्रतिशत सक्रिय मामले

दिल्ली , देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 70 प्रतिशत सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र और केरल में है जबकि शेष 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के 30 प्रतिशत सक्रिय मामले है।


महाराष्ट्र में जहां कोरोना के 38,762 सक्रिय मामले है वही केरला कोरोना के सर्वाधिक 69,365 सक्रिय मामले है। इन दोनों राज्यों में मिलकर कोरोना के 108,127 सक्रिय मामले है जबकि के अन्य राज्यों सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से घटी है और देश में 1.55 लाख के करीब सक्रिय मामले रह गए है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12,899 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ सात लाख 90 हजार से अधिक हो गया है।

ये भी पढ़े – रुसी विशेषज्ञ ने कोरोना को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

इसी दौरान 17,824 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 80 हजार 455 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 5032 घटकर एक लाख 55 हजार 25 रह गये हैं और इसकी दर 1.44 फीसदी रह गयी है।

इसी अवधि में 107 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 703 हो गया।


विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ………….मौत
अंडमान-निकोबार– 0——- 4932——–62
आंध्र प्रदेश——- 1162—-879780—- 7157
अरुणाचल प्रदेश— 09——16764——-56
असम———– 1748—-214344—–1083
बिहार———— 732—-257618—–1508
चंडीगढ़———- 186—–20493—– 336
छत्तीसगढ़——— 4315—298337—- 3718
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——– 4—— 3392———- 2
दिल्ली ———-1208—- 623409——–10864
गोवा———— 761—– 52109——— 768
गुजरात———- 2956—-255059——– 4391
हरियाणा——– 1019——264093——– 3024
हिमाचल प्रदेश—- 409—— 56256———-981
जम्मू- कश्मीर—– 669—–122049——– 1941
झारखंड———- 453—–117309——— 1077
कर्नाटक——— 5934—– 922437———12225
केरल———– 69365—– 871548——– 3796
लद्दाख ———–70——–9535———–130
लक्षद्वीप———- 61——–61————-0
मध्य प्रदेश——- 2430——249443——– 3816
महाराष्ट्र ———38762—- 1943335——–51169
मणिपुर———- 111——–28603———- 372
मेघालय——— 52——–13575———- 147
मिजोरम———- 30——- 4337———— 9
नागालैंड———- 66——–11963———-88
ओडिशा———- 877—— 332499———1906
पुड्डुचेरी———– 279——–38215———652
पंजाब ————2130——166103——— 5628
राजस्थान——— 1692——- 313304——— 2770
सिक्किम——— -86———-5877———- 135
तमिलनाडु——- 4494——-823001———–12371
तेलंगाना——— 1985—— 291510———- 1606
त्रिपुरा———– 12——— 32948———– 391
उत्तराखंड——– 997——–93629———- 1655
उत्तर प्रदेश——- 4765——- 587398——— 8674
पश्चिम बंगाल —–5196——–555190——– 10195
कुल ———–155025—— 10480455——-154703

Related Articles

Back to top button