जम्मू कश्मीर में 6 और बढ़े कोरोना के मामले, आंकड़ा बढ़कर 55 हुआ

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 1200 से पार पहुंच गई है। ज्यादातर राज्यों में ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जम्मू कश्मीर में आज 6 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस तरह से  केंद्र शासित प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 55 हो गई है। इसमें जम्मू से 12 और कश्मीर डिवीजन से 43 मामले सामने आ चुके हैं।

दरअसल जम्मू कश्मीर में 51 लोग अस्पताल में आइसोलेशन में हैं। वहीं 350 लोग क्वारनटीन में हैं। 3334 लोग सरकार की निगरानी में हैं। 861 लोगों के टेस्ट भेजे गए थे। जिसमें से 804 नेगेटिव पाए गए बाकी 55 पॉजिटिव आए हैं। बता दें जम्मू कश्मीर में अभी तक 2 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। आज 6 नए केस और बढ़े हैं।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में 1,251 लोग कोरोना से संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 32 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों में 227 नए केस सामने आए हैं और 3 नई डेथ रिपोर्ट हुई हैं। ये डेथ गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से रिपोर्ट की गई हैं। वहीं कोरोना के मामले में भारत में सबसे आगे महाराष्ट्र जहां अभी तक 248 मामले सामने आए चुके हैं। दूसरे नंबर पर केरल है जहां 241 मामले पाए गए हैं। तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां 101 मामले आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button