कानपुर के संवासिनी गृह में कोरोना के 57 मामलों के बाद जिले में मचा हड़कंप, प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल

उत्तर प्रदेश में लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब विपक्ष इसको लेकर योगी सरकार पर भी सवाल उठा रहा है। कानपुर में सरकारी संवासिनी गृह में कोरोनावायरस के कई मामले सामने आए हैं। यहां पर करीब 57 लोगों में कोरोनावायरस पाया गया है। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। वहीं ऐसे में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है की सरकार यहां बहुत लापरवाही कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक तथ्य आया कि 2 बच्चियां गर्भवती निकलीं और एक को एड्स पॉजिटिव निकला।’

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा है कि मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है। यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है। ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांच के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं।

बता दें कि खबर है कि बालिका गृह में कोरोनावायरस की जांच करते हुए पता लगा है कि यहां की कुछ बालिकाएं गर्भवती पाई गई हैं। जिसमें से कुछ बालिकाओं को कोरोनावायरस भी पाया गया है। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

इतना ही नहीं इस विवाद पर कानपुर के डीएम ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि विवाद पर कानपुर डीएम ने ट्वीट किए, उन्होंने लिखा कि कानपुर संवासिनी गृह में कोरोना पॉज़िटिव मामलों में से दो गर्भवती लड़कियों की खबर के बारे में यह स्पष्ट करना है कि ये पॉक्सो एक्ट के तहत CWC आगरा तथा कन्नौज के आदेश से दिसंबर 2019 में यहां संवासित की गई थीं और तत्समय किए गए मेडिकल परीक्षण के अनुसार ये पहले से गर्भवती थीं। उन्होंने कहा है की कुछ लोगों द्वारा कानपुर संवासिनी गृह को लेकर ग़लत उद्देश्य से पूर्णतया असत्य सूचना फैलाई गई है। आपदाकाल में ऐसा कृत्य संवेदनहीनता का उदाहरण है। कृपया किसी भी भ्रामक सूचना को जांचे बिना पोस्ट ना करें। जिला प्रशासन इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु लगातार तथ्य एकत्र कर रहा है।

Related Articles

Back to top button