निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से महाराष्ट्र लौटे 50 -60 लोगों ने अपने फोन किए स्विच ऑफ, पुलिस तलाश में जुटी

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक कोरोनावायरस के मामले 4000 से भी ज्यादा हो चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र पहला ऐसा राज्य है जिसने एक हजार का आंकड़ा छू लिया है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामले अब एक हजार से भी ज्यादा हो चुके है। वहीं #NizamuddinMarkaz दिल्ली से महाराष्ट्र लौटे लगभग 50-60 लोगों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर दिए हैं और छिपने की कोशिश कर रहे हैं।

जी हां महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से महाराष्ट्र लौटे लगभग 50-60 लोगों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर दिए हैं और छिपने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही गृह मंत्रालय ने बताया कि पुलिस राज्य के विभिन्न हिस्सों में इन सभी लोगों की तलाश कर रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस से 60 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 70 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है। भारत में कोरोनावायरस के मामले 5000 का आंकड़ा छूने वाले हैं। वही महाराष्ट्र शुरुआत से ही कोरोनावायरस पॉजिटिव केसो में सबसे आगे रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने बहुत से इलाकों में कर्फ्यू लगाया हुआ है। हालांकि अभी पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। यह लॉक डाउन 21 दिनों तक लगाया गया है लेकिन महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए यह 21 दिन भी बेहद कम लगते हैं।

न्यूज़ नेशा आप सभी लोगों से अपील करता है कि अपने अपने घरों में ही रहे। कोरोना वायरस से जंग में आपका यह कदम बहुत वह महत्वपूर्ण होगा।

Related Articles

Back to top button