दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत..

मध्य प्रदेश–मध्यप्रदेश के महासमुंद से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां एक ईंट भट्ठा के धुएं से दम घुटने से  रात पांच मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त मजदूर ईंट भट्ठे पर सो रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मजदूर जहां सो रहे थे, वहां ईंट भट्ठा में कच्चे ईंट को पकाने का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां से निकलने वाले धुएं की चपेट में आने से वहां सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button