मुंबई के बेहतरीन आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का हुआ निधन, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

साल 2020 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए अच्छा नहीं रहा है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस साल दुनिया छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में अब खबर है कि फेमस आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का भी निधन हो गया है। बता दें कि वह मुंबई के माटुंगा में रहते थे। इस मामले पर मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ केस का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक है एक सुसाइड का मामला है।

यह भी बताया जा रहा है पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। खबरें थीं कि राम कामत लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन ने उनकी हालत को और भी बद्दतर बना दिया था। राम 41 साल के थे। वे अपनी मां के साथ रहते थे।

प्रोफेशनली राम एक आर्टिस्ट होने के साथ साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं। वे माइथोलॉजिस्ट भी थे। वे खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। राम इंद्रनील कामत के निधन से उनके परिवारवाले और करीबी शोक में हैं।

Related Articles

Back to top button