जहरीली शराब कांड के चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 महिलाएं थी मास्टरमाइंड, अब तक 86 की मौत

पंजाब में जहरीली शराब पीने से अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके लिए एक जांच टीम भी तैयार करने के लिए कहा है। ऐसे में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है। अब जहरीली शराब कांड के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें 2 महिलाएं भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक यह दोनों महिलाएं हादसे की मास्टरमाइंड बताई जा रही है। वही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मामले में अब तक 7 आबकारी अधिकारियों और छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एक खबर के मुताबिक जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें त्रिवेणी चौहान और दर्शन रानी उर्फ फौजा भी शामिल है। इन दोनों के बेटे को भी गिरप्तार किया गया है।

बटाला के हाथी गेट इलाके के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि दोनों महिलाएं पूरे घटना की मास्टरमांइड हैं। पिछले 30 साल से ये दोनों गैरकानूनी तरीके से शराब बेच रहे थे। कहा जा रहा है कि पुलिस की मिली भगत से ये दोनों के धंधा कर रहे थे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्रिवेणी चौहान ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। पुलिस ने कहा, ‘खुद को बेगुनाह साबित करते हुए त्रिवेणी पुलिस को उस जगह भी ले गई जहां लोगों की मौतें हुई थी। दरअसल वो पुलिस को भ्रमित करना चाहती थी। बाद में हमें इस घटना में उसके शामिल होने का पता चला’। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button