विदेश में रह रहे 276 भारतीयों में फैला कोरोनावायरस, अकेले ईरान में 255 भारतीय संक्रमित

चीन के वुहान से जन्मा कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 153 मामले सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि जो भारतीय विदेशों में रह रहे हैं उनको भी यह घातक वायरस हुआ है। और यह आंकड़ा भारत के आंकड़े से ज्यादा है। इसकी जानकारी खुद विदेश मंत्रालय ने दी है। आज लोकसभा में विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश में 276 भारतीय कोरोना वायरस संक्रमित हैं।

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश में 276 भारतीय कोरोना वायरस संक्रमित हैं। इनमें ईरान में 255, यूएई में 12, इटली में 5 और हांगकांग, कुवैत, रवांडा और श्रीलंका में 1-1 माामले सामने आए हैं। बता दे कि भारत सरकार काटना वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। लेकिन को भारतीय भारत से बाहर है वो अब भी खतरे से खाली नहीं है। ईरान में कोरोनावायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वहां मौजूद भारतीय भी ज्यादा संख्या में संक्रमित हो गए हैं।

बता दें कि ईरान में कोरोनावायरस से 1500 से भी ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है। ईरान में कोरोनावायरस को पहले से ही माहमारी घोषित कर दी गई थी। लेकिन यह आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ईरान सरकार इस वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। ऐसे में जो भारतीय विदेश में फसे हुए है उन्हें सरकार क्या भारत लाएगी ? यह बढ़ा सवाल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button