भारत में 251 कोरोना वायरस संक्रमित मामले, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में ज्यादातर सेवाएं की गई बंद

भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में इस घातक वायरस के मद्देनजर ज्यादातर राज्यों में महामारी घोषित कर दी गई है। महाराष्ट्र दिल्ली उत्तर प्रदेश केरल जैसे बड़े शहरों में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 251 हो चुका है। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कल रात में भी मध्यप्रदेश में 4 नए मामले सामने आए हैं। वही लखनऊ में कई मामले सामने आए हैं।

देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक
52 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने खतरे को भांपते हुए 4 बड़े शहर बंद कर दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ा और नागपुर में तमाम सेवाओं पर पाबंदी लगा दी है। वहीं सरकार ने पुलिस को क्वारनटीन का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया है। लखनऊ में सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू है। इतना ही नहीं योगी सरकार ने नोएडा लखनऊ कानपुर को सैनिटाइज करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा लखनऊ में सभी रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, मिठाई की दूकानें, कैफे सभी को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो अब तक दिल्ली में 17 कोरोना वायरस संक्रमित लोग सामने आ चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ज्यादातर सेवाएं बंद कर दी है। स्कूल, कॉलेज, जिम, नाइट क्लब, स्पा, सिनेमाघर और अब शॉपिंग मॉल भी बंद कर दिए गए हैं।
पार्लर और सैलून भी दिल्ली में बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

इस घातक वायरस को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार के दिन जनता कर्फ्यू लगने की बात कही है।जनता कर्फ्यू में निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक घर से बाहर ना निकले। जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए रेलवे ने भी अपनी सभी ट्रेन रद्द कर दी हैं। यानी 22 मार्च रविवार के दिन देश में कोई भी ट्रेन नहीं चलने वाली। दिल्ली मेट्रो बेंगलुरु मेट्रो भी बंद कर दी गई है। यहां तक कि पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम की सराहना की है। यह घातक वायरस तेजी से फैलता जा रहा है इसे रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ देश के हर व्यक्ति को इस वायरस से लड़ना होगा।

न्यूज़ नशा अपील करता की 22 मार्च रविवार के दिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक सभी लोग अपने अपने घरों से बाहर ना निकले।

Related Articles

Back to top button