जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 24 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

रायपुर/मरवाही। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 24 कार्यकर्ता बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहे।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 24 कार्यकर्ताओं में दिनेश लहरे, निखिल रॉय, निकित रॉय, मयंक द्विवेदी, अमन रजक, सशांक राय, अभिषेक रॉय, प्रवीण जायसवाल, विजय राय, पवन यादव, लक्की शर्मा, श्यामू प्रधान, मदन यादव, मंगल पेन्द्रों, कमल लहरे, गोही लाल यादव, जीवन यादव, संतोष पेन्द्रों, मयंकु, भीकम पेन्द्रों, फूलचंद पेन्द्रों, देवेंद्र टेकाम, विकास रॉय, आदित्य तिवारी, उत्तम और नीलेश प्रजापति शामिल हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इन सभी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में विधिवत प्रवेश दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा है कि मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

Related Articles

Back to top button