भारत के सबसे बड़े कोरोनावायरस हॉटस्पॉट राज्य महाराष्ट्र में 1606 नए मामले दर्ज, कुल 30706 लोग संक्रमित

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि भारत में 90000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं और अब भारत में चीन को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। चीन के 82000 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित मामले हैं भारत में 90 हजार से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। बावजूद इसके देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। वही भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 30000 से ज्यादा लोगों में कोरोनावायरस फैल चुका है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 1606 नए COVID19 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें 67 मौतें भी हुई हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में कुल कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या 30706 हो गई है। जिनमें से 22479 सक्रिय मामले हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1135 हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में शनिवार के दिन 524 लोगों को डिस्चार्ज किया गया था। वहीं अब तक महाराष्ट्र में कुल 7088 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

वही आपको बता दें कि देश में लॉक डाउन 3 भी खत्म होने वाला है। जिसके बाद अब लॉक डाउन 4 की तैयारियां चल रही है। भारत में सबसे ज्यादा करने वाले शंकर के मामले लॉक डाउन 3 में दर्ज किए गए हैं। हर दिन अब 3 से 4000 कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 90000 से भी ज्यादा हो चुकी है। वहीं अब लॉक डाउन चार में भी कई छूट दी जा सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 18 मई से पहले वह लॉक डाउन 4 के बारे में बताएंगे। यानी आज 17 मई के दिन पीएम नरेंद्र मोदी बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button