चाय को लेकर भिड़े 11कैदी ,अपराध दर्ज..

हरियाणा – कैथल की जेल में चाय को लेकर बंदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें नुकीले हथियार से वार किए गए। दोनों तरफ के 4 बंदियों को चोटें आयी हैं। दो को ज्यादा चोटें हैं। जिन बंदियों में झगड़ा हुआ है, वे जेल में हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में बंद हैं। शहर थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर 11 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल के डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट अजीत सिंह ने बताया सभी बंदी चाय पीने के लिए आए थे। यहां बंदी विकास व सुनील की किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। दोनों में धक्का-मुक्की हुई। उस समय जेल कर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों को वापस वार्ड में भेज दिया।

 

 

 

 

वार्ड के बाहर बंदियों पर हमला
इसके कुछ समय बाद बंदी गुलाहड़ी निवासी जोगिंद्र, नरड़ निवासी अशोक व कैलरम निवासी सुनील वार्ड के बाहर बैठे थे। तभी चाय को लेकर हुए 2 बंदियों के विवाद की रंजिश में पंजाब के संगरूर के चोटिया निवासी विकास दोबारा अपने गुट के बंदी चीका निवासी राहुल, सन्नी, भागल निवासी साहिल, ककहेड़ी निवासी राजेश, गुहला निवासी हरप्रीत, बलबेहड़ा निवासी चिन्नू, फतेहपुर निवासी हर्ष, संगरूर निवासी मंदू को लेकर आया।

Related Articles

Back to top button