हिमाचल के पालमपुर में कांग्रेस का जलवा, जानिए कितने सीटों पर किया कब्ज़ा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दिखया अपना जलवा. कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं भाजपा ने भी दो सीटों को जीत लिया है। 7 अप्रैल को चार नगर निगमों सोलन, पालमपुर, मंडी और धर्मशाला में चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे उसी दिन आ गए। नगर निकाय के लिए हुए चुनाव में नतीजे फिफ्टी-फिफ्टी पर रहे। लेकिन पालमपुर में कांग्रेस ने जिस मार्जिन से जीत हासिल की है, वह भाजपा को जरूर खटकेगा।

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों मंडी, धर्मशाला, पालमपुर और सोलन के चुनाव में कांग्रेस के खाते में जहां सोलन और पालमपुर सीट गई, वहीं भाजपा ने मंडी और धर्मशाला में अपना भगवा झंडा फहराया। पालमपुर में कांग्रेस ने अपना जलवा बरकरार रखा और उसने यहां 15 वार्ड में से 11 पर जीत हासिल की, वहीं भाजपा और निर्दलीय के खाते में एक-एक वार्ड गया।

इसके अलावा, धर्मशाला में भाजपा ने 8 वार्डों को जीता तो कांग्रेस 5 जीतने में किसी तरह सफल रही। यहां निर्दलीय के खाते में वार्ड की चार सीटें गईं हैं। सोलन में कांग्रेस ने नौट वार्डों पर कब्जा जमाया, वहीं भाजपा ने सात वार्डों को जीता। 17 वार्ड वाले इस नगर निगम में एक वार्ड पर निर्दलीय का कब्जा रहा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह जिले मंडी में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने 11 वार्डों पर अपना कब्जा जमाया। यहा कांग्रेस के खाते में चार सीटें गईं। पालमपुर जो कि भाजाप नेता और पूर्व सांसद शांता कुमार का होमटाउन है, वहां पर कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है और 11 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। भाजपा के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के चार शहरों के नगर निगम चुनाव भाजपाप के लिए किसी बडडे झटके से कम इसलिए भी नहीं है, क्योंकि भाजपा ने दावा किया था कि इस चुनाव में वह कांग्रेस का सफाया कर देगी, मगर नतीजे बराबरी पर रहे। पालमपुर में कांग्रेस ने जिस तरह की जीत हासिल की है, वह धर्मशाला, मंडी और सोलन से काफी अलग है।

Related Articles

Back to top button