वैशाली में ऑटो और बस की सीधी टक्कर, 3 की मौत, 7 गंभीर घायल

वैशाली में ऑटो और बस की सीधी टक्कर तीन लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों ने हंगामा कर मार्ग जाम किया

बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लालगंज–हाजीपुर रोड के धनुषी गांव के पास यात्रियों से भरा ऑटो-रिक्शा सीधे विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया। इस जोरदार टक्कर में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव के पास हुआ। ऑटो-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हाजीपुर–लालगंज मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर हंगामा किया। लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे की वजहों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button