विदेशी परिंदे मरा तो मालूम हुआ “जासूस था”

बिहार के वैशाली जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक मृत विदेशी पक्षी बरामद किया गया है। इस पक्षी के शरीर पर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी लगा हुआ था | इस खबर से पुलिस -प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पक्षी और उस डिवाइस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है |

यह घटना वैशाली के महनार थाना क्षेत्र की है| थाना प्रभारी उदय शंकर ने बताया कि हसनपुर गांव में गुरुवार को स्थानीय पक्षियों ने बाहर से आए एक पक्षी को मार गिराया | मृत पक्षी के जमीन पर गिरते ही उसे देखने ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। वजह ये थी कि उस पक्षी के शरीर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ था | कुछ नागरिको ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी |

सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई | पुलिस ने पक्षी के शव को बरामद कर उसे वन विभाग के हवाले कर दिया और डिवाइस को भी कब्जे में ले लिया अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है |

Related Articles

Back to top button