लालू परिवार में बगावत, रोहिणी का खुला धमाका

चुनाव हार के बाद लालू परिवार में बढ़ी दरार रोहिणी ने उठाए गंभीर आरोप, घर छोड़ने की बात कही तेजस्वी, संजय और रमीज पर सीधे सवाल खड़े किए

Bihar: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर में बिखराव की खबरें अब खुलकर सामने आने लगी हैं। तेज प्रताप यादव के बाद अब रोहिणी आचार्य भी बगावती तेवर में दिख रही हैं। रोहिणी ने आज फिर कड़ा हमला बोलते हुए कहा: “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया। गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाई गई। मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच नहीं छोड़ा — और इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़कर घर से निकलना पड़ा। रोहिणी का दावा है कि उनसे उनका मायका छीन लिया गया और उन्हें “अनाथ” जैसा छोड़ दिया गया।

 

संजय यादव और रमीज पर रोहिणी का निशाना

शनिवार को भी रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा था कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से नाता तोड़ रही हैं। उनका आरोप है कि संजय यादव और रमीज ने उन्हीं पर यह दबाव बनाया था और वह सारा दोष अपने ऊपर ले रही हैं।

 

आखिर बिहार में रोहिणी को लेकर इतना हंगामा क्यों?

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू परिवार के अंदर का तनाव खुलकर सामने आता दिख रहा है। चुनाव नतीजों के बाद रोहिणी आचार्य घर छोड़ चुकी थीं और बाहर निकलते ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी का कहना है, उनका अब कोई परिवार नहीं है, वही लोग उन्हें घर से निकाल चुके हैं, संजय और रमीज का नाम लेने पर उन्हें परेशान किया जाता है और पूरा दोष उन पर ही डाल दिया गया है, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पार्टी की हालत इतनी खराब क्यों हुई और ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

Related Articles

Back to top button