“राहुल घमंडी, करा रहे बूथ कैप्चरिंग”- स्मृति ईरानी का सनसनीखेज आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा रद्द हो गया है। स्मृति ईरानी ने सुबह ही कहा था कि राहुल गांधी आज भी लापता हैं | इसके बाद राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने की खबर आ रही थी | बताया गया कि राहुल गांधी दोपहर तीन बजे तक अमेठी पहुंचेंगे लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है | राहुल का दौरा रद्द होने पर स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घमंडी राहुल ने अमेठी की जनता का अपमान किया है | स्मृति ने कहा कि राहुल ने आज वोटिंग के दिन एक बार फिर अमेठी की जनता को धोखा दिया। “मुझे ये नहीं पता था कि वो इतने घमंडी हो जाएंगे कि वोटिंग वाले दिन भी अमेठी नहीं आएंगे | इतना बड़ा अपमान करने की क्या जरूरत थी?

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप भी लगाया है | स्मृति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे एक बुजुर्ग महिला कह रही है कि वोटिंग के समय जबरदस्ती हाथ पकड़ के उससे पंजे का बटन दबवाया गया | इसे लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग को ट्वीट भी किया है | स्मृति ने लिखा कि उम्मीद है कुछ एक्शन लिया जाएगा | देश की जनता को राहुल गांधी की इस तरह की राजनीति के बारे में फैसला करना है |

राहुल गांधी अगर यह चुनाव जीत जाते हैं तो वह अमेठी से चौथी बार सांसद चुने जायेंगे। वे अब तक कुल तीन बार अमेठी से सांसद चुने जा चुके हैं | 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को हराया था | उस चुनाव में राहुल गांधी को 408,651 वोट मिले थे | जबकि स्मृति ईरानी को 300,74 वोट मिले थे| इस तरह जीत का अंतर 1,07,000 वोटों का ही रह गया था | जबकि 2009 में कांग्रेस अध्यक्ष की जीत का अंतर 3,50,000 से भी ज्यादा था |

Related Articles

Back to top button