देश की राजनीति में चंदे का बड़ा खुलासा, चुनाव आयोग ने जारी की ताज़ा रिपोर्ट

देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों को मिले चंदे का खुलासा चुनावी ट्रस्टों और कॉरपोरेट घरानों ने खोला खजाना कौन किसे कितना फंड मिला, रिपोर्ट में पूरी जानकारी

भारत के चुनाव आयोग ने एक अहम रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि साल 2024 से 2025 के बीच कांग्रेस को 517 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला है। इसमें कई बड़े कॉरपोरेट समूहों और चुनावी ट्रस्टों की ओर से दिया गया धन शामिल है। अकेले चुनावी ट्रस्टों ने कांग्रेस को 313 करोड़ रुपये चंदे के रूप में दिए।

 

कांग्रेस को किस-किस से मिला चंदा?

चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस को चंदा देने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं: ITC लिमिटेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, सेंचुरी प्लाइवुड्स (इंडिया) लिमिटेड, इसके अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी 3 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। न्यू डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल ट्रस्ट और प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट भी प्रमुख दानदाताओं में रहे।

 

भाजपा और TMC को कितनी फंडिंग मिली?

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को 2024-25 में चुनावी ट्रस्टों से 959 करोड़ रुपये का चंदा मिला। वहीं TMC को कुल 184.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से 153.5 करोड़ रुपये चुनावी ट्रस्टों के हैं।

Related Articles

Back to top button