दुमका: मानसून सत्र में हेमंत सरकार का असली चेहरा समाने आया : अमर बाउरी

दुमका। लैंड म्यूटेशन बिल और नियोजन नीति को लेकर मानसून सत्र में हेमंत सरकार का असली चेहरा समाने आया गया है। सत्य की प्रकाश ने सरकार के चेहरे पर छायी धूंध को हटा दिया है। लैंड म्यूटेशन बिल को लेकर सरकार ने लोगों के मौलिक अधिकार को छीनने का काम किया है। इस बिल के पिछे सरकार की बहुत बड़ी साजिश काम कर रही है। उक्त बातें चंदनक्यारी के विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित सभी अधिकारी अंचल अधिकारी को दे दिया है। अधिकारियों को हेमंत सरकार ने अभय दान देने का काम किया है। जल, जंगल, जमीन की राजनीति करने वाली झामुमो सरकार पीछे के दरवाजे से लोगों के जमीन की हड़पने का साजिश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सत्ता को साध्य नहीं मानती है, केवल साधन मानती है।

Related Articles

Back to top button