दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ बम धमाका 12 लोगों की मौत की खबर आई सामने
लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, इलाके में मचा हड़कंप। 12 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती। एनआईए और दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को सील किया।

Bomb explosion in delhi : राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लाल किला पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुआ धमाका, इलाके में मचा हड़कंप; दिल्ली पुलिस, एनआईए और दमकल की टीमें मौके पर पहुँचीं । लाल किले के पास एक कार में जोरदार बम विस्फोट हुआ है।घटना लाल किला पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई है। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और भगदड़ का माहौल बन गया है।
अफरातफरी और भगदड़ का माहौल
Bomb explosion in delhi : धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और आस-पास की इमारतों के शीशे भी टूट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ देर तक घना धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।
राहत और बचाव में जुटी टीमें
Bomb explosion in delhi : सूत्रों के मुताबिक अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जांच एजेंसियां सक्रिय
Bomb explosion in delhi : धमाके की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन एनआईए और फॉरेंसिक टीमों को जांच में शामिल कर लिया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आस-पास की सड़कें बंद कर दी गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह आतंकी साजिश है या किसी और कारण से हुआ विस्फोट।
पुलिस की अपील
Bomb explosion in delhi : दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।



