कांग्रेस का हाथ UP में छोटा….

चुनावी गणित के बगैर प्रधानमंत्री बनना किसी भी पार्टी के लिए मुश्किल है..और जब भी सरकारत बनाने की बात होती है तो इस गणित में सबसे पहले उत्तर प्रदेश की सीटों का गुणा भाग होता है….और इसी बात पर चटकारे लेते हुए स्मृति ईरानी ने प्रियंका गाँधी पर तंज कसा है….
सीधे सीधे उन्होंने प्रियंका के गणित पर तंज कसने के साथ ये इशारा दिया है की  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का हाथ छोटा पड़ता नजर आ रहा है..
स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव पर हमला करते हुए अपनी गौरीगंज की जनसभा के दौरान कहा की प्रियंका का चुनावी गणित कमजोर है..जो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 80 सीटों की जगह सिर्फ 20 सीटों पर लड़ रही है..उसकी एक नेता घूम घूम कर कह रही है की हम सरकार बनाएंगे..जिनका गणित चुनाव से पहले इतना कच्चा है उनका चुनाव के बाद क्या हाल होगा….

स्मृति यही चुप नहीं हुई बोली की इन् लोगो की यही सियासत रही है फूट डालो राज करो..भाई भाई को लड़ाओ..गरीब को गरीब बना कर रखो ताकि गरीब हाथ जोड़कर रखे…..

उन्होंने राहुल गाँधी के लिए कहा की वह महिला सशक्तिकरण की बात करते है लेकिन उन्होंने महिला के लिए एक शौचालय बनवाया हो तो राहुल बताये..जितने शौचालय है वह सब मोदी जी ने बनवाये है….

Related Articles

Back to top button