एसआईआर बैठक के बाद चुनाव आयोग का सख़्त संदेश

चुनाव आयोग ने तृणमूल को बूथ अधिकारियों पर दबाव न डालने की चेतावनी दी। बीएलओ की सुरक्षा को लेकर डीजीपी और कोलकाता पुलिस को सख्त निर्देश जारी। नई वोटिंग लोकेशन और सीईओ कार्यालय की सुरक्षा पर आयोग ने लिया बड़ा फैसला।

SIR: एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा बैठक के बाद चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस को साफ़ तौर पर चेतावनी दी है कि वह बूथ अधिकारियों या चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों पर किसी तरह का दबाव या प्रभाव न डाले। आयोग ने तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई सभी आशंकाओं और आरोपों को बिंदुवार खारिज करते हुए कहा कि 9 दिसंबर को जब मसौदा वोटर लिस्ट साझा की जाएगी, तभी दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जाएं। उससे पहले किसी भी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

बीएलओ की सुरक्षा पर फोकस

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि बीएलओ पर किसी भी राजनीतिक दबाव, धमकी या बाधा की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

 

नई वोटिंग लोकेशन का निर्देश

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि झुग्गी-झोपड़ियों, ऊँची इमारतों और गेटेड सोसाइटियों में नए मतदान केंद्र सुनिश्चित किए जाएं—जैसा कि देशभर में आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है।

 

सीईओ कार्यालय की सुरक्षा को लेकर सख्ती

हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में हुई सुरक्षा चूक के बाद, आयोग ने इस कार्यालय को सुरक्षित स्थान पर शिफ़्ट करने का आदेश दिया है। साथ ही कोलकाता पुलिस आयुक्त को मौजूदा और नए कार्यालय, दोनों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button