उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध मांस विक्रेताओं के खिलाफ दूसरे दिन भी की कार्रवाई

आयुक्त, श्री संजय गोयल ने बताया कि आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दूसरे दिन अवैध रूप से खुले मांस विक्रेताओं और अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए

 

 

 

 

आयुक्त, श्री संजय गोयल ने बताया कि आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दूसरे दिन अवैध रूप से खुले मांस विक्रेताओं और अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए 08 दुकानो के सील किया है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस की सहायता से अवैध रूप से खुले मांस विक्रेताओं और अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ यह कार्यवाई की गई है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कल भी अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए 14 दुकानों के सील किया गया था। उन्होंने बताया कि निगम ने रोहिणी क्षेत्र स्थित सूरज पार्क में 05 अवैध मांस की दुकानों को और नरेला क्षेत्र स्थित विजय नगर में 03 अवैध मांस की दुकानों को सील किया गया है।

 

आयुक्त, श्री संजय गोयल ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा मांस की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आगामी दिनों में भी इस तरह कार्यवाही जारी रहेगी।

 

आयुक्त, श्री संजय गोयल ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बुराड़ी क्षेत्र में 12 से 15 साल पुराना अतिक्रमण हटाने के साथ 16 पिंजरे व 149 मुर्गे जब्त किए है। इसके साथ ही खुले में खाद्य पदार्थ की रोकथाम हेतू शास्त्री नगर, कुतुब रोड रुई मंडी, पुरानी रोहतक रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, तीस हजारी क्षेत्रों में निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान नागरिकों के स्वास्थ्य के मद्देनजर अवैध मांस बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है और यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button