आर.के. सिंह पर बीजेपी का बड़ा वार – असली खेल क्या?

बीजेपी ने आर.के. सिंह को अचानक निलंबित कर दिया संगठनात्मक अनुशासन पर पार्टी ने दिखाई कड़ी कार्रवाई अब शो-कॉज़ से लेकर निष्कासन तक तेज़ी से बढ़ेगी प्रक्रिया

बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह पर आखिरकार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, और पार्टी से निष्कासन की प्रक्रिया भी औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

पार्टी नियमों के मुताबिक यह पूरा मामला तीन चरणों में पूरा होगा— 1. पहला निलंबन, 2. फिर शो-कॉज़ नोटिस, 3. और अंत में निष्कासन की कार्रवाई। बताया जा रहा है कि यह कदम संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। जबकि कुछ दिन पहले तक संकेत मिल रहे थे कि नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाने के बावजूद बीजेपी आर.के. सिंह के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाएगी। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

आर.के. सिंह पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे। उन्होंने एनडीए के बड़े नेताओं पर लगाए गए प्रशांत किशोर के आरोपों का खुलकर समर्थन किया था। इसके अलावा उनका मानना है कि पिछली लोकसभा चुनाव में भाजपा के ही कुछ नेताओं ने अंदरखाते पवन सिंह को समर्थन दिया और उन्हें हरवाया। वहीं, वे बिहार में शराबबंदी खत्म करने की भी वकालत करते रहे हैं और 30 मई को रोहतास में पीएम मोदी की जनसभा से भी दूर रहे थे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि आर.के. सिंह की ताकत और पहचान संगठन की वजह से बनी थी, लेकिन लगातार अनुशासनहीनता के कारण अब मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी है।

Related Articles

Back to top button