यूपी में की गुंडई तो गोली मिलेगी” ममता के लोगों को योगी की खुली चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पश्चिम बंगाल में भीषण तनातनी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे | लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले बंगाल में आर-पार की जंग लड़ी जा रही है | नौ सीटों पर होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है तो ममता बनर्जी भी बीजेपी को रोकने के लिए अड़ गई हैं| आज कोलकाता में होने वाली यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली का मंच तोड़ दिया गया। मंच बना रहे लोगों के साथ भी मारपीट की गई| लेकिन इसके बावजूद बीजेपी अड़ी हुई है कि योगी आज कोलकाता में रैली करेंगे |

कोलकाता रैली से पहले यूपी सीएम ने बारासात में रैली की और ममता सरकार पर जमकर बरसे | यूपी सीएम ने कहा कि टीएमसी वाले बंगाल में गुंडा टैक्स वसूलते हैं, लेकिन ऐसा यूपी में नहीं हो सकता है| यूपी में अगर ये ऐसा करेंगे तो वहां टैक्स तो नहीं मिलेगा लेकिन गोली जरूर मिल जाती है |

योगी आदित्यनाथ ने कहा “ममता बनर्जी एक झूठ बोलने के लिए कई झूठ बोलने का तानाबाना बुन रही हैं। ममता की सरकार दंगे भड़का रही है। इसकी एक्सपाइरी तारीख निश्चित है | उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने अमित शाह के रोड शो में जो हमला किया, वो इस सरकार के लिए अंतिम ताबूत बनने जा रहा है| इनको सिर छुपाने की जगह नहीं मिलेगी |

योगी ने कहा कि टीएमसी जिनको समर्थन कर रही है वही लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते हैं| टीएमसी के गुंडे ही मूर्ति को तोड़ रहे हैं, इन्होंने ही ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा | ये लोग जय श्री राम के नारे पर भी प्रतिबन्ध लगा रहे हैं। हम भारतीय परम्परा में राम राम बोलते है , अभियानों में जय श्री राम बोलते है | इन्हें दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा से दिक्कत है | इन्होने सालो से चली आ रही दुर्गा पूजा को भी प्रतिबंधित करने का प्रयास किया | 2 वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है | गुंडे अब जेल में है या हमने उनकी राम नाम सत्य की यात्रा निकाल दी है | ममता दीदी ने एक स्वर में कह दिया था की दुर्गा पूजा होनी ही नहीं चाहिए |

इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा | योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि भाजपा से भयभीत ममता बंगाल में सभाओं के मंच तोड़कर, मजदूरों को पीटकर और रैलियां रद्द करवाकर बंगाल को क्या बनाना चाहती हैं? याद रखिये, बंगाल भारत का अभिन्न अंग है| उन्होंने आगे लिखा कि ‘बगदादी’ (इस्‍लामिक स्‍टेट का सरगना) से प्रभावित होकर पश्चिम बंगाल को ‘बगदीदी’ बनाने का आपका सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे|

Related Articles

Back to top button