भारी तबाही ला सकता हैं फोनी तूफ़ान

फोनी तूफान तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। संभावना है कि इसकी चपेट में ओडिसा के 52 कसबे और 10000 गांव इसकी चपेट में आ सकते है। संभावना है कि यह तूफान पुरी के पास पूर्वी तट पर टकराएगा और भारी तबाही मचाएगा। भुवनेस्वर एयरपोर्ट से आज आधी रात से और कोलकाता में कल सुबह से जहाजों की उड़ान रोक दी जाएगी। तकरीबन 8 लाख लोगों को तूफान प्रभावित इलाकों से खाली करा लिया गया है। 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यह तूफान आगे बढ़ रहा है।

ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राहत विभाग के दफ्तर पहुंचे और सिस्टम को एक्टिवेट किया। चक्रवाती तूफान फोनी के खतरे को देखते हुए ओडिशा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +916742534177 जारी किया गया है | इसके अलावा ओडिशा के अलग-अलग जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए गए हैं |

Related Articles

Back to top button