नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़: 8 की मौत, कई घायल, जांच के आदेश
शीतला मंदिर में भीड़ बनी हादसे की वजह 8 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती सरकार ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान

Bihar news: बिहार के Nalanda से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
क्या है पूरा मामला?
यह हादसा दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में हुआ। मंगलवार होने की वजह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। पूजा के दौरान अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सीएम Nitish Kumar ने जताया दुख
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मुख्य सचिव को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पटना के कमिश्नर को घटनास्थल पर भेजा है। साथ ही सरकार ने मुआवजे का ऐलान भी किया है। मृतकों के परिजनों को कुल 6 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?
घटना के वक्त मौजूद एक युवक के मुताबिक, सुबह से ही मंदिर में काफी भीड़ थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक भगदड़ मच गई। लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। किसी ने शोर मचाया और लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे हालात बिगड़ गए।
पहले कभी नहीं हुआ ऐसा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मेला सालों से लगता आ रहा है और हर बार बड़ी संख्या में लोग आते हैं। लेकिन इससे पहले कभी ऐसा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि भगदड़ की असली वजह क्या थी।



