दंग रह गए लोग, जब सांपों से खेलने लगीं प्रियंका गांधी !

जहां एक तरफ सभी पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के दौरान कुछ अलग ही अंदाज़ में दिखी | प्रियंका गाँधी गुरुवार को सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पहुंचीं। वहाँ वे कोबरा के बच्चो के साथ खेलती नज़र आईं | प्रियंका का ये अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। प्रचार के दौरान ही प्रियंका रायबरेली के एक गाँव में पहुंची जो सपेरों के लिए प्रसिद्ध है | यहां उन्होंने सपेरों के साथ मुलाकात की और उनका दुख दर्द समझने की कोशिश की। इस दौरान प्रियंका का एक अलग ही अंदाज सामने आया।

सपेरों से मुलाकात के दौरान प्रियंका गाँधी ने उनकी समस्याओ को बड़े गौर से सुना। इस बातचीत के दौरान ही उन्होंने कोबरा के बच्चो को हाथ में लिया | सांप को हाथ में लेते वक़्त प्रियंका ज़रा भी डरी हुई नहीं लग रही थीं। उन्होंने मज़ाक में कहा की “ये सांप ही हमसे डर रहे हैं।”

प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार की ये खासियत है कि वे बेहद अनौपचारिक अंदाज़ में लोगों से मुलाकात करती हैं। उनका अंदाज़ लोगों का ध्यान आकृष्ट करने वाला होता है।

 

Related Articles

Back to top button