तीन पार्टियों का गठबंधन : अखिलेश यादव….

कानपुर की सभा में अखिलेश यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा के लोग इस गठबंधन को मिलावट बता रहे है….

फिर भाजपा 38 पार्टियों का गंठबंधन है तो उसे कौन सा कहेंगे..

हमारे इस गठबंधन के बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा, ये तीन पार्टी वाला है, इसमें गरीब, किसान और बेरोजगार का गठबंधन है….

जीआइसी मैदान में आयोजित जनसभा में दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे….

मंच पर पहुंचकर अखिलेश ने संबोधन में सबसे पहले बीजेपी पर निशाना साधा….

कहा, अच्छे दिन आएंगे, नौकरी मिलेगी लेकिन सबकुछ तो छिन गया….

क्या नोट बंदी से काला धन खत्म हो गया, क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ….

हजारों करोड़ रुपये लेकर उघोगपति देश छोड़ गए और आज तक नहीं आए….

कानपुर यही स्मार्ट सिटी है, जहां कूड़ा हटा नहीं पाए हैं जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं….

कूड़ा हटा नहीं पाए तो भाजपा ने सांसद ही हटा दिया और अब नए लाए हैं….

Related Articles

Back to top button