गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गैस सिलेंडर से पीटकर की हत्या

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह गैस सिलेंडर से पत्नी की निर्मम हत्या पड़ोसियों की सतर्कता से खुला राज

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चौमा गांव में रहने वाली 22 वर्षीय महिला गुंजन की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि घरेलू झगड़े के बाद पति सुनील ने गुस्से में आकर छोटे गैस सिलेंडर से हमला किया, जिससे गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

बिहार का रहने वाला है आरोपी पति

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और गुरुग्राम में मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी गुंजन के साथ चौमा रेलवे क्रॉसिंग के पास किराए के कमरे में रह रहा था। दोनों के बीच मंगलवार रात को विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि सुनील ने जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

 

पड़ोसियों ने खोला राज, कमरे में मिली लाश

घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को शक हुआ कि कमरा लंबे समय से बंद है। बुधवार शाम उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर गुंजन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। यह दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

अक्सर होता था दोनों के बीच झगड़ा

मकान मालिक और आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 23 मार्च की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुनील ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button