गंगटोक: सिक्किम में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता मापी गई

सिक्किम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 मापी गई म्यांमार में भी आज भूकंप, गहराई 85 किलोमीटर, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं भूकंप आने पर सुरक्षा उपायों का पालन करें, बाहर खुले मैदान में जाएं या मजबूत जगह पर छिपें

Sikkim news: सिक्किम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

 

आज ही म्यांमार में भी आया भूकंप

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी आज भूकंप आया था। वहां इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई और भूकंप की गहराई 85 किलोमीटर थी।

 

सिक्किम में शुक्रवार को भी झटके महसूस

सिक्किम में शुक्रवार रात 1 बजे से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सबसे पहले रात 1 बजकर 9 मिनट पर 4.5 तीव्रता का झटका लगा। इसके बाद गंगटोक, मंगन और नामची समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

भूकंप क्यों आता है?

धरती के अंदर टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो भूकंप आता है। इसके अलावा भी कुछ प्राकृतिक और भूगर्भीय कारणों से भूकंप हो सकता है।

 

भूकंप की तीव्रता हम कैसे महसूस कर सकते हैं?

0–1.9: पता नहीं चलता, 2–2.9: बहुत हल्का महसूस होता है। 3–3.9: भारी वाहन पास से गुजरते समय महसूस होता है, 4–4.9: सामान गिर सकता है, 5–5.9: भारी आइटम भी हिल सकते हैं। 6–6.9: बिल्डिंग में दरारें, 7–7.9: बिल्डिंग धराशाई हो सकती है, 8–8.9: सुनामी की आशंका। 9 या अधिक: गंभीर तबाही और जान-माल का नुकसान।

 

 

भूकंप आने पर क्या करें?

किसी भी बिल्डिंग में हैं तो तुरंत बाहर खुले मैदान में जाएं। बाहर नहीं निकल पाए तो जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं या लेट जाएं। मजबूत मेज, डेस्क या बिस्तर के नीचे छिप जाएं। किसी मजबूत चीज को पकड़कर बैठें, ताकि हिलने पर भी सुरक्षित रहें। सीढ़ी या लिफ्ट का इस्तेमाल भागते समय न करें, चोट लगने का खतरा होता है।

Related Articles

Back to top button