ओड़िसा में फिर तूफ़ान

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zpgJ7L0U5Sw[/embedyt]

 

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ प्रचंड रूप ले चुका है। इसके शुक्रवार दोपहर तक ओड़िसा के तट पर गोपालपुर और चांदबली के बीच से गुजरने की आशंका है। उस समय इसकी अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस बीच ओडिशा में अलर्ट जारी करते हुए स्कूल-कॉलेजों की 2 मई तक छुट्टी कर दी गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के लिए ‘येलो वॉर्निंग’ जारी की है।
मौसम विभाग ने इन राज्‍यों के तटीय इलाके को खाली करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने को कहा गया है। खासकर 2 मई से 4 मई के बीच, क्‍योंकि इस समय समुद्र के बहुत अधिक खतरनाक होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button