क्या नए साल में हो जाएगी राहुल गांधी की ताजपोशी

नई दिल्ली। कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर अभी भी शंकाए बनी हुई है। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से अब सक्रिया राजनीति से दूर होना चाहती हैं। लेकिन सोनिया के बाद क्या राहुल गांधी कमान संभालने को तैयार हैं। यह शंका न केवल कांग्रेस बल्कि दूसरे दलों के नेताओं के बीच भी चल रही है।

बीते दिनों पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में अध्यक्ष पद का मसला नहीं सुलझ पाया। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इशारा कर दिया है कि वे अध्यक्ष पद के लिए तैयार नहीं है। तो फिर बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा। अगर राहुल नहीं तो किन चेहरों पर पार्टी अपना दांव लगा सकती है। इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के सवाल पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल नहीं बनते हैं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में आगे माने जा रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी के करीबी कई और नेताओं के नाम पर चर्चा चल रही है। लेकिन इस चर्चा पर विराम लग सकता है अगर राहुल गांधी पूरी तरह से मना कर दें कि वे अध्यक्ष पद नहीं संभाल सकते। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के ज्यादातर नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button