मातम में बदली शादी, सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत…

उत्तर प्रदेश– जनपद आगरा में अचानक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर जानकर दिल दहल जायेगा। यहां शादी वाले घर में  गम छा गया है हर तरफ रोने और चीखो के अलावा कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है ।दरअसल यहां एक घर में सगाई का कार्यक्रम था। सभी रिश्तेदार खाना खा रहे थे। घर में सभी मेहमान उपस्थित थे ।अचानक सिलेंडर में आग लग गई।सिलेंडर में लगी आग ने पास में मौजूद दो महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक, आस-पास के लोगों ने महिलाओं को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों की जिंदा जल कर दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला आगरा के थाना सिकंदरा इलाके से सामने आया है। जहां सगाई का कार्यक्रम होना था।घर में मेहमान आए हुए थे।कार्यक्रम में शामिल मेहमानों के भोजन के लिए हलवाई पकवान बनाने में लगा था।इसी दौरान अचानक खाना बनाने के लिए लाए गए सिलेंडर में आग लग गई।

आग देखते ही देखते विकराल होती गई। आग की लपटें तेजी से फैली तो घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। की खबर सुनकर मृतक महिलाओं के परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button