यदि प्रमोद जैन की खान चलेगी, तो मेरी लाश को हटाकर खनन करना होगा

मंत्री के खिलाफ कांग्रेस MLA का CM को पत्र:

पूर्व मंत्री व सांगोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर खनन मंत्री प्रमोद जैन को निशाने पर लिया है। उन्होंने बारां जिले के सोरसन वन क्षेत्र में गोडावण प्रजनन केंद्र चालू करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को साल 2019-20 में बजट घोषणा याद दिलाई है।

भरत सिंह ने लिखा कि आपने मंत्रिमंडल के गठन के समय एक अत्यंत भ्रष्ट व्यक्ति को प्रदेश के महत्वपूर्ण खनिज विभाग का मंत्री बना दिया है। यह मेरा भी संकल्प है कि यहां अगर प्रमोद जैन की खान चलेगी और सरकार इसका समर्थन करेगी तो आपको मेरी लाश को हटाकर खनन करना होगा।

तीन खनन आवेदनों का जिक्र किया
इतना ही नहीं भरत सिंह ने बारां जिले के मानपुरा में 3 खनन आवेदनों का नाम सहित जिक्र किया है। तीनों खनन पट्टे साल 2018 में कांग्रेस के शासन में आने के बाद आवंटित किए गए हैं। भरत सिंह ने कहा कि एक आवेदन सांगोद निवासी हीरालाल रैगर के नाम से है। जो बीपीएल चयनित है। हीरालाल रैगर के नाम पर कृष्णकांत शर्मा द्वारा बेनामी खरीद की गई है। कृष्णकांत शर्मा उर्फ मोनू शर्मा, खनिज मंत्री प्रमोद जैन का मुख्य व्यक्ति है। प्रमोद जैन के सभी बेनामी कार्य इसी व्यक्ति के नाम से किए जाते हैं।

बजट घोषणा तमाशा बन गई- भरत सिंह
उन्होंने लिखा कि प्रमोद जैन द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों का उपयोग करके 13 फरवरी 2020 को पट्टे स्वीकृत करवा कर 26 फरवरी 2020 को पंजीयन किया जा चुका है। इससे बजट घोषणा 2019-20 एक तमाशा बनकर रह गई है। सोरसन ग्रासलैंड का आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाने का कोटा संभाग के पर्यावरण प्रेमियों ने हाल ही में 1 नवंबर को कोटा में एक बड़ी रैली निकालकर संकल्प लिया है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button