कीचड़ में घुस कर विद्यालय जाने को विवश छात्र, मानसून सक्रिय होने के बाद जल जमाव की स्थिति उत्पन्न 

लखीसराय।मानसून सक्रिय होने के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।पिपरिया प्रखंड के मुड़वड़िया मे हल्की बारिश के बाद हीं जलजमाव की स्थिति उत्पन्न है।v

लखीसराय।मानसून सक्रिय होने के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।पिपरिया प्रखंड के मुड़वड़िया मे हल्की बारिश के बाद हीं जलजमाव की स्थिति उत्पन्न है। उत्क्रमित मध्य विधालय मे पढाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क नही रहने के कारण कीचड़ मे घुसकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है।

वहीं शिक्षक भी बताते है कि सड़क नही रहने के कारण छात्र-छात्राओं को कीचड़ मे घुसकर स्कूल आना पड़ता है।खुद शिक्षक बच्चों को काफी मशक्कत से कीचड़ से निकालते है।हर दिन कई बच्चा कीचड़ मे गिर भी जाता है।बताते चलेकि यह पूरा ईलाका बाढ़ग्रस्त ईलाका है।हल्की बारिश ने हीं गांव की सूरत बिगाड़ दी है।स्कूल के आगे जलजमाव से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button