छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मारा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में 12 नक्सलियों को मार गिराया|

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी जीत हासिल हुई हैं| सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया, जिसमें उन्होंने 12 नक्सलियों को मार गिराया| इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है|

इस ऑपरेशन में दंतेवाडा, सुकमा और बीजापुर की DRG और कोबरा फ़ोर्स की 210 बटालियन एवं STF के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई की| ऑपरेशन वाली जगह से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली है|

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों के 12 शव मिले हैं| मैं अपने जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों को सफल ऑपरेशन की बधाई देता हूं|’

अधिकारियों ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिडिया गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे| पुलिस ने बताया है कि बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाडा एसपी गौरव रॉय और सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार मुठभेड़ वाली जगह पर मौजूद सुरक्षाबलों के संपर्क में थे|

इस वर्ष 2024 में सिर्फ शुरूआती चार महीनों में सुरक्षाबलों ने कुल 99 नक्सलियों को मारा है, जिसकी संख्या 2022 और 2023 में मरे गए कुछ नक्सलियों की संख्या से भी ज्यादा है|

 

Related Articles

Back to top button