स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना से मौत, अस्पाल में चल रहा था इलाज

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है। इटनी, अमेरिका, स्पेन, ब्रिटेन जैसे बड़े देश कोरोना के कहर से बच नहीं पाए। कोरोना से इटली में बुरा हाल है वहां मौत का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब अमेरिका का भी यही हाल हो गया है। अमेरिका में अब इतने मामले बढ़ रहे हैं कि इटली को पीछे छोड़ दिया है। अब खबर आ रही है कि कोरोना से ग्रसित स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई। मालिया टेरेसा 86 साल की थीं। मारिया के भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने लिखा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी।

खबरों की माने तो वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि वो काफी खुले विचार की थीं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई। नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था।

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। देश-दुनिया के कई लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। लेकिन मौत के मामले में स्पेन से किसी राजकुमारी की यह पहली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि  यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

इससे पहले ब्रिटेन के शाहीपरिवार के प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई थी।

Related Articles

Back to top button